राम मंदिर में लगेगा 2400 किलो का घंटा, 10 किलोमीटर तक सुनाई देगी ध्वनि

By: Shilpa Wed, 10 Jan 2024 3:41:14

राम मंदिर में लगेगा 2400 किलो का घंटा, 10 किलोमीटर तक सुनाई देगी ध्वनि

अयोध्या। अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा होगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत प्रदेश के मुखिया और विशेष अतिथि शामिल होंगे। अयोध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई है। मंदिर के परिसर में भक्तों के लिए 2400 किलो का घंटा भी लगाया जाएगा, जिसकी ध्वनि 10 किलोमीटर तक सुनाई देगी ऐसा दावा किया गया है।

उत्तरप्रदेश के एटा के जलेसरवासियों की तरफ से बुधवार को राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट को 2,400 किलो का घंटा सौंपा गया। दावा किया जा रहा है कि एक ही ढलाई में बने इस घंटे की आवाज दस किलोमीटर तक जाएगी। इसके साथ ही 51 किलो के सात और घंटे भी सौंपे गए। पांच सौ रामभक्तों के साथ आदित्य मित्तल, मनोज, रिशांक, प्रशांत मित्तल आदि अयोध्या पहुंचे। इन लोगों ने कारसेवकपुरम पहुंचकर मंदिर ट्रस्ट के महामंत्री चम्पत राय, विश्व हिन्दू परिषद के संरक्षक दिनेश चंद्र, राजेन्द्र सिंह पंकज आदि को सभी घंटे मंदिर के निमित्त सौंपे।


दरअसल, अयोध्या में 22 जनवरी को श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसके लेकर देशभर में उल्लास है। श्रीराम के भव्य मंदिर में उत्तर प्रदेश के एटा की पहचान भी दिखेगी।

घंटा अष्टधातु का है, जिसमें पीतल, कांस्य, तांबा, एल्युमिनियम, लोहा, स्वर्ण, चांदी और जस्ता शामिल हैं। एक निश्चित मात्रा में इन अष्टधातुओं का उपयोग किया गया है। 2,400 किलो का घंटा बनने में 21 दिन लगे। पीतल पिघलाकर सांचे में डालने का काम एक दिन में हुआ।



हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com